Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम

श्रीनगरः भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट पेज पर कहा, ‘‘21 अक्टूबर 23 को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में, बारामूला के उरी सेक्टर में सीमा पर सतर्क सैनिकों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।‘ ‘घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित किया गया और गोलीबारी शुरू हुई। 6 पिस्तौल और 4 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन जारी है‘। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है।

 

Exit mobile version