
जम्मू कश्मीर डेस्कः कश्मीर घाटी में चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने एहतियातन सोमवार से दो दिनों के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है।
शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को दो दिनों के लिए बंद रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और जमीनी हालात का आकलन करने के बाद ही संस्थानों को फिर से खोलेगी।
गौरतलब है कि दो महीने से अधिक के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को आठवीं कक्षा तक के स्कूल फिर खुलने वाले थे। इससे पहले 23 फरवरी को कश्मीर और जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों में नौवीं से बारहवीं कक्षा के स्कूल 70 दिनों के अवकाश के बाद खुले थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...