Site icon Dainik Savera Times

समयबद्ध तरीके से जनता की शिकायतों का समाधान करना और चौतरफा प्रगति के लिए तेजी से बदलाव लाना हमारा दृढ़ संकल्प है : Lt Governor

जम्मू: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को एलजी मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जेकिग्राम्स पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कराने वाले नागरिकों से बातचीत की। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि समयबद्ध तरीके से जनता की शिकायतों को दूर करने और चहुमुखी प्रगति के लिए तेजी से बदलाव लाने का हमारा दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमने कुशल सार्वजनिक सेवा वितरण तंत्र विकसित करने के लिए कई प्रमुख पहल की हैं और इससे जीवन-यापन में आसानी हुई है। उपराज्यपाल ने कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह शासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि विकास का लाभ सभी वर्गों, विशेष रूप से कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

नागरिकों के साथ बातचीत करते हुए उपराज्यपाल ने उनकी शिकायतों और उनके द्वारा की गई कार्रवाई का संबंधित उपायुक्तों से मूल्यांकन किया। उपराज्यपाल ने पिछली बैठक में पारित निर्देशों पर की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा। शंकराचार्य शीर्ष की तलहटी में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संबंध में श्रीनगर के एक व्यक्ति की शिकायत पर उपराज्यपाल ने श्रीनगर नगर निगम आयुक्त को उचित कार्रवाई के लिए प्राथमिकता पर इस मुद्दे को देखने कभ निर्देश दिया। जिला प्रसूति एवं बाल देखभाल अस्पताल शीरबाग, अनंतनाग के वार्ड और बाथरूम के संबंध में एक शिकायत के जवाब में अनंतनाग के उपायुक्त ने चेयर को अवगत कराया कि अस्पतालों के बाथरूम के नवीनीकरण और फेसलिटिंग का काम पहले ही हो चुका है और शिकायत का समाधान कर दिया गया है।

फारूक अहमद से पुलवामा ने हजीबल में अवैध रेत निकासी के संबंध में एक शिकायत प्रस्तुत की थी जिस पर उपराज्यपाल ने उपायुक्त को सख्त और तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीएचसी बानी में स्त्री रोग विशेषज्ञ की अनुपलब्धता की शिकायत के जवाब में प्रशासनिक सचिव, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अध्यक्ष को अवगत कराया कि रोटेशन के आधार पर विशेषज्ञ की तत्काल व्यवस्था की जाएगी। एलजी की मुलाकात के दौरान कृषि उत्पादन विभाग द्वारा सभी 20 जिलों में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा कृषि और संबद्ध क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्र म के सफल कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन विभाग अटल डुल्लू ने 24 अप्रैल से 31 अगस्त, 2023 के बीच आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्र म की विस्तृत प्रस्तुति दी। रेहाना बतूल आयुक्त/सचिव, लोक शिकायत ने उपराज्यपाल की मुलाकात की कार्यवाही का संचालन किया। दस अवसर पर डा.अरु ण कुमार मेहता मुख्य सचिव, आरके गोयल अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग, प्रशासनिक सचिव सं•ाागीय आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से और वर्चुअल मोड के माध्यम से उपस्थित थे।

Exit mobile version