Site icon Dainik Savera Times

कश्मीर घाटी में हुई बारिश, ज्यादातर जगहों पर पारा गिरा

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में रात भर बारिश हुई, जबकि गुरुवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।
मौसम विभाग ने आज आंशिक रुप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर दोपहर और शाम को गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार सात से 10 अप्रैल तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में पिछले 24 घंटों के दौरान 08:30 बजे तक 3.4 मिमी बारिश हुई, काजीगुंड में 9.9 मिमी, पहलगाम में 4.4 मिमी, कुपवाड़ा में 9.1 मिमी, कोकेरनाग में 9.8 मिमी, गुलमर्ग में 10.8 मिमी बारिश हुई।’ श्रीनगर और इसके आस-पास के इलाकों में रात भर मध्यम से हल्की बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरुप तापमान में गिरावट आई।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 2.7 डिग्री सेल्सियस के जगह पर 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।श्रीनगर में अधिकतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और यह 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान कल के 3.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कश्मीर के प्रवेश द्वार के लिए यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम था।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पिछली रात न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था।उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग का तापमान एक दिन पहले के 3.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि कुपवाड़ा में पिछली रात के 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान था और सीमावर्ती कश्मीर जिले के लिए यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम था।

 

Exit mobile version