Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर: खुद की सर्विस राइफल से गोली लगने से सेना के जवान की हुई मौत

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को अपनी र्सिवस राइफल से चली गोली लगने से सेना के एक जवान की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह आत्महत्या का मामला है या नहीं।

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब निवासी जवान के सिर में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जवान की राइफल दुर्घटनावश चल गई या उसने आत्महत्या की।

ये भी पढ़ें :- Gold-Silver Prices: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: जानें MCX पर आज क्या है Latest Rate

Exit mobile version