Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: सांबा में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की

March 22, 2023

जम्मू-कश्मीर: सांबा में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उड़ रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर बुधवार तड़के गोलीबारी की, जिसके बाद इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि रामगढ़ सब-सेक्टर में चमलियाल सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार देर रात ढाई बजे के आसपास पाकिस्तान की ओर आकाश में टिमटिमाती लाल रोशनी देखी, जो संभवत: ड्रोन थीा। जवानों ने उसे मार गिराने के लिए दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं।

सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया, जिसके बाद चमलियाल, सपवाल और नारायणपुर सीमा चौकियों से सटे अग्रिम गांवों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन के जरिये क्षेत्र में कोई हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराया गया है। सूत्रों के अनुसार, अभियान के लिए बड़ी संख्या में तैनात बीएसएफ जवान दुग, चन्नी-सपवाल और आसमपुर गांवों के खुले मैदानों में तलाशी ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें