Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना

February 26, 2023

जम्मू-कश्मीर: अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।’’ श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 7.3, पहलगाम में 3.2 और गुलमर्ग में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 10.1, कारगिल में माइनस 8.2 और लेह में माइनस 6.6 रहा। जम्मू में 12.5, कटरा में 13.1, बटोटे में 9, बनिहाल में 7.4 और भद्रवाह में 5.5 न्यूनतम तापमान रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें