जम्मू-कश्मीर न्यूज: उच्च शिक्षा विभाग ने 18 डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपलों के तबादले व नई नियुक्तियाँ की हैं। इसके साथ ही 63 कॉलेजों में प्रभारी प्रिंसिपल भी नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शांतमनु की ओर से आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार डिग्री कॉलेज पलौड़ा की प्रिंसिपल कुलविंदर कौर का तबादला कर उन्हें महिला कॉलेज गांधीनगर नियुक्त किया गया है, जबकि सुनील गुप्ता को कॉमर्स कॉलेज जम्मू का प्रिंसिपल बनाया गया है। महिला कॉलेज कठुआ की प्रिंसिपल सेवी बहल का तबादला कर उन्हें डिग्री कॉलेज पलौड़ा का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है।
इसी तरह डिग्री कॉलेज कोटरंका के प्रिंसिपल अनवर शाह को डिग्री कॉलेज राजौरी, डिग्री कॉलेज बटोत की प्रिंसिपल निर्लेप कौर को डिग्री कॉलेज सांबा, सुधीर सिंह को डिग्री कॉलेज काजीगुंड तथा ढुंगी डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल जयपाल सिंह को महिला डिग्री कॉलेज कठुआ का प्रिंसिपल बनाया गया है।
इसके अलावा डिग्री कॉलेज पुलवामा के प्रिंसिपल हेरिस इजहार तांत्रे को एसपी कॉलेज श्रीनगर, मसूद अहमद मलिक को गांधी मेमोरियल कॉलेज श्रीनगर, मुजफ्फर अहमद भट्ट को डिग्री कॉलेज बेमिना, गजाला गयास को डिग्री कॉलेज पंपोर, मोहम्मद हुसैन मलिक को डिग्री कॉलेज पट्टन नियुक्त किया गया है।
मनोहर लाल को डिग्री कॉलेज कठुआ, मोहम्मद शफीक को डिग्री कॉलेज पहलगाम, मोहम्मद अब्बास शाह को डिग्री कॉलेज कुलगाम, फारूक अहमद को डिग्री कॉलेज नौशहरा, शमीम अहमद आज़ाद को डिग्री कॉलेज थन्नामंडी तथा मुदस्सर अफशान को डिग्री कॉलेज अवंतीपोरा का प्रिंसिपल बनाया गया है।
वहीं 63 एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रभारी प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियाँ अस्थायी हैं और संबंधित कॉलेजों में प्रशासनिक कार्यों का प्रभार संभालेंगी। इन पदों को जम्मू-कश्मीर एजुकेशन गजटेड कॉलेज सर्विस भर्ती नियम, 2014 के तहत स्थायी रूप से भरा जाएगा।

