Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन ने आतंकवादी मोर्चे पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीमें पुरस्कृत

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन ने आतंकवादी मोर्चे पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीमों को पुरस्कृत किया है। श्री स्वैन ने हाल ही में श्रीनगर के शाल्टेंग इलाके से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 28 9एमएम गोलियां और एक ग्रेनेड बरामद करने वाले पुलिस कर्मियों की टीम को नकद इनाम देने की मंजूरी दी है। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अवंतीपोरा और कुलगाम जिलों में आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की गई दो संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी करने वाली टीमों को भी डीजीपी ने एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया है।

Exit mobile version