Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीरः Budgam में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

January 17, 2023

जम्मू-कश्मीरः Budgam में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

श्रीनगरः कश्मीर के बडगाम जिले में जिला अदालत के बाहर मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। दोनों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों के रूप में हुई है। मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में की गई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कश्मीर जोन विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, दोनों आतंकवादी पहले हालिया मुठभेड़ में बच गए थे। इससे पहले, पुलिस ने कहा कि विशिष्ट इनपुट पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरु कर दी और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए। हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं जिसमें कई आतंकवादी और उनके कमांडर मारे गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें