Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में हिजबुल आतंकवादी का मददगार गिरफ्तार, ग्रेनेड-पिस्टल बरामद

श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के एक कट्टर आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा,“शनिवार को पुलिस थाना पुलवामा में धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम और यूएपी अधिनियम की धारा 18,39 के तहत एफआईआर संख्या 224/2024 की जांच के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना (55 राजस्थान राइफल) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ182 बटालियन) की एक संयुक्त टीम ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक कट्टर आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान डेंजरपोरा पुलवामा से सजाद अहमद के रूप में हुई।”

Exit mobile version