Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में एलओसी से घुसपैठ की कोशिश नाकाम

April 9, 2023

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में एलओसी से घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश रविवार सुबह नाकाम कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि शाहपुर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश उस वक्त नाकाम कर दी गई, जब एलओसी पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने आतंकवादियों को भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास करते देखा और उन पर गोलीबारी की।अधिकारियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें