Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ हाइड्रो प्रोजेक्ट में बड़ी सुरक्षा खामी उजागर, 29 कर्मचारियों के आतंकी लिंक

December 20, 2025

Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ हाइड्रो प्रोजेक्ट में बड़ी सुरक्षा खामी उजागर, 29 कर्मचारियों के आतंकी लिंक

जम्मू-कश्मीर न्यूजः राज्य के किश्तवाड़ जिले में निर्माणाधीन 850 मेगावाट रेटले हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां काम करने वाले करीब 29 कर्मचारी आतंकी गतिविधियों या आपराधिक मामलों से जुड़े पाए गए। इस खुलासे से सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने प्रोजेक्ट अथॉरिटी को चिट्ठी भेजी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रोजेक्ट अथॉरिटी को पत्र लिखकर संदिग्ध कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई, गहन जांच और साइट पर सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। पृष्ठभूमि जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इससे पहले भाजपा विधायक शगुन परिहार ने भी इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने संदिग्धों की मौजूदगी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की थी।

आगे की रणनीति

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। जल्द ही सभी कर्मचारियों की वेरिफिकेशन सख्ती से होगी, ताकि किसी आतंकी या आपराधिक साजिश को रोका जा सके। याद रहे, पाकिस्तान ने कई बार भारत के हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को निशाना बनाने की धमकी दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें