Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर एलजी ने की राजौरी आतंकी हमले के मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा

January 2, 2023

जम्मू-कश्मीर एलजी ने की राजौरी आतंकी हमले के मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को राजौरी जिले के डांगरी गांव में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और मारे गए प्रत्येक नागरिक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। रविवार शाम गांव में हुए एक आतंकी हमले में कम से कम चार नागरिक मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। एलजी के कार्यालय ने ट्वीट किया, “मैं राजौरी में कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें सख्त सजा मिलेगी। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” उन्होंने आगे ट्वीट में कहा, “नृशंस हमले में शहीद हुए प्रत्येक नागरिक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें