
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जुलाई 2020 में दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मारे गए तीन नागरिकों के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। एलजी मनोज सिन्हा ने करुणा के आधार पर राजौरी के तर्कासी निवासी शरीन अख्तर, राजौरी के धार सकरी कोटरंका निवासी मोहम्मद आरिफ और कोटरंका निवासी फरयाज अहमद को नियुक्ति पत्र सौंपे।
एलजी ने धांडल रामनगर उधमपुर की नीता देवी को एसआरओ-43 के तहत नियुक्ति पत्र भी सौंपा है। इनके पति की 2022 में उधमपुर में एक आईईडी विस्फोट में मौत हो गई थी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘एल-जी ने मृत नागरिकों के परिवार के सदस्यों से बातचीत की और भविष्य में प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।’
मेष: दिन शुभ रहेगा...