Site icon Dainik Savera Times

जम्मू और कश्मीर: उधमपुर के रामनगर में मिनी बस पलटने से हुई दुर्घटनाग्रस्त, 27 यात्री घायल

उधमपुर के रामनगर में मिनी बस पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में करीब 27 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल रामनगर ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रामनगर के गुरलांग मार्ग सत्संग भवन के पास मार्ग पर मेटाडोर पलटी जिससे 27 यात्री घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया गया। इसमें से 5 घायल लोगों की गंभीर हालत देखते हुए जिला उधमपुर के लिए उपचार करवाने के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version