Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर: Mahashivaratri के मौके पर मुस्लिम दंपत्ति ने भगवान शिव को अर्पित किया जल

जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के मार्तंड सूर्य मंदिर में शनिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर दर्जनों भक्तों के साथ राजस्थान के एक मुस्लिम दंपत्ति ने भी भगवान शिव को जल अर्पित किया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली जोया खान ने बताया, कि यह हिंदुओं (महाशिवरात्रि) और मुसलमानों (शब-ए-मेराज) दोनों के लिए एक शुभ अवसर है और ऐसा नहीं है कि हम मुसलमान (मुस्लिम) मंदिर नहीं जा सकते हैं। जोया की शादी राजस्थान के रहने वाले फैजान खान हुई है।

उन्होंने आगे बताया, कि मैंने शिवजी को जल चढ़ाया है। यह दंपत्तियों के लिए अच्छा माना जाता है। मेरी मां ने भी मुझे इसके बारे में बताया है। हम मुस्लिम हैं लेकिन हमें यह परंपरा पसंद है। इसलिए हम इसका पालन करते हैं। श्रीनगर के डल झील स्थित शंकराचार्य मंदिर पहुंची जोया ने बताया, यहां आने से पहले, हमने सोचा था कि यहां हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिक तनाव हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। लोगों को इसके बारे में तब तक पता नहीं चलेगा जब तक वे वहां नहीं जाते।

इसके अलावा जम्मू के शुभम ने कहा, कि मैं यहां अपने चाचा के साथ पूजारी के रूप में शिवरात्रि पूजा में हिस्सा लेने आया था। हमने सुबह 3 बजे पूजा शुरू की। यह मंदिर महत्वपूर्ण है क्योंकि शंकराचार्य ने यहां तपस्या की थी। वहीं, कश्मीरी पंडित राकेश रैना ने कहा, कि हम प्रार्थना और कामना करते हैं कि भगवान शिव सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें ताकि हाल ही में तुर्किये में जो कुछ हुआ, वैसी आपदाएं दोबारा न आएं। इसके अलावा यहां की पूजा व्यवस्था से प्रभावित मुंबई की पर्यटक ज्योति ने बताया, हमने यहां दर्शन किए, यहां का प्रबंधन बहुत अच्छा है।

Exit mobile version