Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में सेना के दो क्वार्टर समेत 7 जगह लगी आग, जानमाल का बड़ा नुकसान टला

December 24, 2025

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में सेना के दो क्वार्टर समेत 7 जगह लगी आग, जानमाल का बड़ा नुकसान टला

जम्मू-कश्मीर न्यूजः कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान आग लगने की सात घटनाएं सामने आई हैं। कुपवाड़ा जिले में सेना के दो रिहायशी क्वार्टर भी आग की चपेट में आए। हालांकि, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की त्वरित कार्रवाई से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

पहली घटना श्रीनगर के छानपोरा इलाके में सामने आई, जहां कचरे के ढेर में आग लग गई। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग को आसपास की इमारतों में फैलने से पहले ही बुझा दिया। वहीं श्रीनगर के फतेहकदल इलाके में आग लगने से एक घर के अटारी हिस्से को नुकसान पहुंचा, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

बांदीपोरा जिले के नूर कॉलोनी इलाके में एक घर आग की चपेट में आया, जबकि कुपवाड़ा जिले के 168 एमएच आर्मी कैंप में आग लगने से दो रिहायशी क्वार्टर प्रभावित हुए। दमकल कर्मियों ने दोनों स्थानों पर आग पर जल्द नियंत्रण कर लिया।

कुलगाम जिले के डूरु क्षेत्र के नादिमर्ग इलाके में भी एक घर में आग लगी, जहां समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। गांदरबल जिले के डिकबाग नूनर इलाके में एक चिनार के पेड़ में आग लगने की घटना सामने आई, जिसे दमकल विभाग ने बुझा दिया।

इसके अलावा कुपवाड़ा जिले के चौकीबल के मनचट्टीर इलाके में आग लगने से दो घरों को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न टीमों के संयुक्त प्रयासों से आग को फैलने से रोका गया।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे विशेषकर सर्दियों के मौसम में आग से सुरक्षा के दिशा-िर्देशों का पालन करें और किसी भी आगजनी की घटना की सूचना तुरंत नजदीकी फायर स्टेशन या कंट्रोल रूम को दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें