Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में लैंडमाइन ब्लास्ट में जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

landmine blast in Kupwara

landmine blast in Kupwara

जम्मू कश्मीर न्यूजः उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार देर रात लैंडमाइन ब्लास्ट में घायल 13 जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्री के हवलदार जुबैर अहमद मंगलवार सुबह शहीद हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान कुपवाड़ा के पुताहा खान गली सेक्टर में सेना का गश्ती दल गुजर रहा था, तभी हवलदार जुबैर का पैर बिछी लैंडमाइन पर पड़ गया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सहयोगी जवानों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ड्रगमुल्ला के मिलिट्री अस्पताल रेफर किया, लेकिन सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

संवेदनशील इलाके में सतर्कता बरती जा रही। घटना वाली जगह आतंकी गतिविधियों के लिए कुख्यात रही है। उसके बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है। हवलदार जुबैर को उनके साथी बहादुर और निडर जवान बता रहे हैं।

इस पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शोक व्यक्त कर शहीद के परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि उनकी शहादत हमेशा याद रखी जाएगी।

Exit mobile version