Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर: Kupwara में हिमस्खलन में एक की मौत, 3 लोगों को बचाया गया

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, माछिल के चोंटिवारी गांव में हिमस्खलन हुआ है। एक अधिकारी ने कहा, “हिमस्खलन मारे गए व्यक्ति की पहचान 26 वर्षीय एजाज अहमद के रूप में हुई है, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। बचाए गए लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।”

Exit mobile version