Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर: सड़क का हिस्सा धंसने से खारी, महो मंगत इलाके शेष रामबन से कटे

जम्मू: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बृहस्पतिवार को सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से खारी एवं महो मंगत इलाके के करीब 40,000 लोगों का संपर्क शेष जिले से कट गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना 23 राष्ट्रीय राइफल्स शिविर के निकट नचिलाना-खारी लिंक रोड पर हुई। सड़क के रखरखाव का कार्य भारत सरकार का उपक्रम इरकॉन इंटरनेशनल करता है जिसने कई रेलवे सुरंग और खारी में रेलवे स्टेशन बनाए हैं। नचिलाना-खारी-महो लिंक रोड के छह किलोमीटर के इस खंड का इस्तेमाल रेलवे परियोजनाओं के लिए संपर्क मार्ग के तौर पर किया जाता है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे निर्माण कंपनियां युद्ध स्तर पर सड़क मरम्मत का काम कर रही हैं और इसके पूरा होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा।

Exit mobile version