Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की

जम्मू-कश्मीर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने बुधवार को 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें ईदगाह विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद खुर्शीद आलम, गांदरबल से बशीर अहमद मीर, नौशेरा से हक नवाज को चुनाव मैदान में उतारा है। जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग व कुलगाम तथा चिनाब वैली के किश्तवाड़, डोडा व रामबन जिले की 24 विधानसभा सीटों पर 280 नामांकन हुए। इसी क्रम में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती, आतंकियों की गोली का शिकार बने किश्तवाड़ के अनिल परिहार के परिवार की शगुन परिहार, पूर्व मंत्री सुनील शर्मा व शक्तिराज परिहार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विकार रसूल वानी व जीए मीर, नेकां के पूर्व सांसद हसनैन मसूदी, सीपीआई एम नेता एम वाई तारिगामी, पूर्व विधायक जीएम सरूरी ने पर्चा भरा।

 

 

 

Exit mobile version