Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu and Kashmir पुलिस ने दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार

April 10, 2023

Jammu and Kashmir पुलिस ने दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बारामूला जिले में मादक पदार्थ तस्करी में शामिल दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चरस जैसे प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किये। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि उनकी टीम ने पुलिस ने मार्ग एवं भवन कार्यालय के पास नियमित गश्त के दौरान दीवानबाग बारामूला की निवासी शकीला बेगम और मुस्कान बानो नाम की दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि दोनों दीवानबाग से मुख्य चौक बारामूला की ओर आ रही थीं, उसी दौरान उन्होंने गश्ती कर रहे पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने की कोशिश लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान उनके पास से 200 ग्राम चरस जैसे पदार्थ बरामद किये गये। बारामूला थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरु कर दी गयी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें