Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: सुरक्षाबलों ने सोपोर में सड़क किनारे लगाए गए IED का पता लगाया

December 13, 2022

J&K: सुरक्षाबलों ने सोपोर में सड़क किनारे लगाए गए IED का पता लगाया

श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में एक सड़क के किनारे लगाए गए आईईडी का मंगलवार को पता लगाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोपोर के तुलीबल में सुरक्षा बलों के एक दस्ते (रोड ओपंनिग पार्टी) ने आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी का सुबह पता लगाया। आतंकवाद प्रभावित इलाकों से बलों के गुजरने के दौरान मार्ग की सुरक्षा संबंधी जांच का काम ‘रोड ओपंनिग पार्टी’ करती है। अधिकारियों ने कहा कि आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें