Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: घाटी को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों को कब्रिस्तान से हथियारों का जखीरा बरामद

December 16, 2025

जम्मू-कश्मीर: घाटी को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों को कब्रिस्तान से हथियारों का जखीरा बरामद

जम्मू कश्मीर न्यूजः जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। पुलिस, सेना और अन्य बल शहर, आसपास के इलाकों व ग्रामीण क्षेत्रों में चौकसी बरतते हुए तलाशी अभियान चला रहे हैं।

श्रीनगर के तार नटिपोरा इलाके के कब्रिस्तान में देर रात विश्वसनीय सूचना पर जॉइंट टीम ने छापा मारा। बेमिना पुलिस स्टेशन के दर्ज मामले के आधार पर चली इस कार्रवाई में चीनी हैंड ग्रेनेड, 100 ग्राम गनपाउडर, AK-47 के 10 जिंदा राउंड और 20 प्रतिबंधित संगठन के पोस्टर बरामद हुए।

संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त सामान आगे की जांच के लिए ले लिया गया है। इस सफलता से आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। इस मामले में जांच जारी है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षाबल लगातार प्रयासरत हैं। इसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें