Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: मुगल रोड सुरंग की घोषणा को लेकर शोपियां के निवासियों में खुशी का माहौल शोपियां

April 21, 2023

J&K: मुगल रोड सुरंग की घोषणा को लेकर शोपियां के निवासियों में खुशी का माहौल शोपियां

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मुगल रोड पर पीर की गली में एक सुरंग बनाई जाने की घोषणा से शोपियां के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गडकरी ने इस महीने की शुरुआत में पत्रकारों से बात करते हुए मुगल रोड और जम्मू क्षेत्र में पुंछ और राजौरी जिलों को कश्मीर घाटी में शोपियां से जोड़ने वाली बारहमासी सड़क बनाने के लिए 5,000 करोड़ रुपये की परियोजना की जानकारी साझा की थी। शोपियां के निवासियों का मानना है कि इस परियोजना से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। शोपियां के हीरपोरा निवासी एजाज अहमद ने कहा, हम आगामी मुगल रोड सुरंग को लेकर उत्साहित हैं।

इसके निर्माण से शोपियां, पुंछ और राजौरी जिलों के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुल गए हैं। उल्लेखनीय है कि जब ‘पीर की गली’ में भारी बर्फबारी होती है तो दो स्थानों को जोड़ने वाली यह सड़क लगभग छह महीने के लिए बंद हो जाती है, जिससे यात्रियों को शोपियां के पुंछ में बाफलियाज से केवल लगभग 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के बावजूद 450 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करनी पड़ती है। शोपियां और पुंछ-राजौरी के जुड़वां सीमावर्ती जिलों में ऐतिहासिक संबंध हैं जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। दोनों क्षेत्रों के लोग विवाह और व्यवसाय के माध्यम से भी जुड़े हुए हैं। शोपियां के एक अन्य निवासी बशीर अहमद परवाना ने कहा, हमें उम्मीद है कि मुगल रोड सुरंग का निर्माण जल्द शुरू होगा। इससे यहां के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें