Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir News: नए साल की शुरुआत से पहले श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

December 28, 2025

Jammu Kashmir News: नए साल की शुरुआत से पहले श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जम्मू कश्मीर डेस्क। नववर्ष की तैयारियों के बीच जम्मू-कश्मीर के कटरा में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए श्री माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंच रहे हैं। इसी बीच, श्रद्धालुओं ने दर्शन से लेकर सुविधाओं की तारीफ की।

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से कटरा पहुंचे सचिन ने बताया कि वह हर साल, जब साल खत्म होता है, तो हम माता रानी के दर्शन के लिए जाते हैं। बहुत से लोग नए साल का स्वागत या पुराने साल को विदाई अलग-अलग तरीकों से करते हैं। कुछ लोग पार्टियों के साथ मनाते हैं, जबकि दूसरे इसे अलग तरह से मनाते हैं। लेकिन हम नववर्ष के मौके पर माता रानी का दर्शन करते हैं।

उन्होंने बताया कि वह पिछले तीस साल से नववर्ष के मौके पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस बार 70 लोगों का एक ग्रुप अहिल्यानगर से यहां आया है। हमने दर्शन करके सभी के लिए नववर्ष की शुभकामनाएं मांगी हैं।

पंजाब के पठानकोट के रहने वाले सुमित महाजन ने कहा कि वह पिछले 7-8 सालों से लगभग हर महीने श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने बताया कि वह नवरात्रि के दौरान 9 दिनों में तीन-तीन बार भी आ चुके हैं। सुमित महाजन ने बताया कि वह परिवार और अन्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में एक ग्रुप में माता रानी के दर्शन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि सभी को श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आना चाहिए। यहां सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस दौरान, सुमित महाजन ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से की गई तैयारियों और सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की भी तारीफ की और कहा कि यहां किसी भी समय उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें