Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में चोरों का आतंक: बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देकर हुए फरार

September 16, 2025

जम्मू-कश्मीर में चोरों का आतंक: बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देकर हुए फरार

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थन्नामंडी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला वार्ड नंबर 11 का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल को निशाना बनाया। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बाइक मालिक ने सुबह चोरी की घटना का पता चलने पर तुरंत थन्नामंडी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक संदिग्ध गतिविधियों के साथ इलाके में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें से एक चुपचाप दीवार के पास खड़ी बाइक तक पहुंचता है और कुछ ही मिनटों में उसे स्टार्ट कर मौके से फरार हो जाता है।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

इस वारदात ने स्थानीय निवासियों के बीच दहशत का माहौल बना दिया है। लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अब चोर इतनी हिम्मत से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया है।

प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और गश्त को सख्त करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- जालंधर थाने में ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 8 हजार रुपए बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें