
Weather Update : जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों ने बड़ी राहत महसूस की। दिनभर तेज धूप और उमस के बाद काले बादलों ने आसमान को ढक लिया और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
बारिश होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और शहरवासियों को राहत की सांस मिली। कई इलाकों में लोग बालकनी, छतों और पार्कों में मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।
मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 19 सितम्बर तक जम्मू संभाग के अधिकांश मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर 18 सितम्बर की रात और 19 सितम्बर की सुबह के बीच कुछ स्थानों पर बारिश तेज़ हो सकती है।
इसके साथ ही विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टानों के गिरने और मिट्टी धंसने जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई गई है।
यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने यात्रियों, खासकर पर्वतीय मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन और मलबा जमा हो सकता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।
इसके अलावा, ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी की गई चेतावनियों का पालन करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...