Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

100% मीटरिंग होने के बाद जम्मू-कश्मीर को 24 घंटे बिजली मिलेगी : Omar Abdullah

December 27, 2024

100% मीटरिंग होने के बाद जम्मू-कश्मीर को 24 घंटे बिजली मिलेगी : Omar Abdullah

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरु वार को कहा कि एक बार 100 प्रतिशत मीटरिंग हो जाने पर राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। अनिर्धारित बिजली कटौती के मुद्दे पर बोलते हुए उमर ने अत्यधिक और अनधिकृत बिजली उपयोग के कारण प्रणाली पर पड़ने वाले भारी दबाव को स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कुछ लोग ऐसे है जो 4 बल्बों के लिए बिजली इस्तेमाल करने का अनुबंध करते हैं, लेकिन वे चार हीटरों के बराबर बिजली की खपत करते है। इससे सिस्टम पर बहुत दबाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से बिजली की खपत को व्यवस्थित करने में अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया।

कड़ाके की सर्दी ने क्षेत्र की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, पानी की पाइपें जमने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने बर्फबारी की उम्मीद जताई, जिससे मौसम की स्थिति में सुधार होगा और कुछ चुनौतियां कम होगी। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में शासन की मौजूदा चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी समस्याओं को हल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन कुछ मुद्दे तब तक बने रहेंगे जब तक कि राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें