Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu , IIT नॉर्थ टेक संगोष्ठी: Jammu, IIT में 11 सितंबर से नॉर्थ टेक संगोष्ठी का आयोजन

August 26, 2023

Jammu , IIT नॉर्थ टेक संगोष्ठी: Jammu, IIT में 11 सितंबर से नॉर्थ टेक संगोष्ठी का आयोजन

 

जम्मू,: आईआईटी जम्मू 11 सितंबर से तीन दिवसीय नॉर्थ टेक संगोष्ठी का आयोजन करेगा जिसमें लगभग 150 विक्रेता हिस्सा लेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि नॉर्थ टेक संगोष्ठी का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक आईआईटी, जम्मू में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 150 विक्रेताओं के भाग की उम्मीद है।

जिसमें संगोष्ठी और प्रदर्शनी भी शामिल है। सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन 13 सितंबर को किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘नॉर्थ टेक सगोष्टी 2023 एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी कार्यक्रम है, जो सैन्य उद्योग को अंतिम उपयोगकर्ताओं के साथ सीधे जुड़ाव और समकालीन प्रौद्योगिकियों एवं उपकरणों के बारे में जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से भागीदारी के लिए एक प्रभावशाली मंच प्रदान करता है।

जिसका उपयोग उत्तरी कमान की परिचालन एवं रसद आवश्यकताओं की आपूर्ति के लिए किया जा सकता है।’’ अधिकारी ने कहा कि यह खरीद के लिए व्यवहार्य एवं कार्रवाई योग्य इनपुट प्रदान करेगा, साथ ही यह उत्पाद मूल्यांकन, प्राथमिकता एवं अधिग्रहण के लिए संरचित दृष्टिकोण भी प्रदान करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें