Site icon Dainik Savera Times

JKBOSE Date Sheet 2026: जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्ड ने जारी की 11वीं–12वीं की डेटशीट, जानिए पूरा शेड्यूल

Jammu Kashmir Board Exam 2026

Jammu Kashmir Board Exam 2026

जम्मू कश्मीर डेस्कः जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने दसवीं कक्षा के बाद अब जम्मू संभाग के समर जोन के लिए ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से प्रारंभ होंगी। ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 28 फरवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेंगी, जबकि बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 मार्च 2026 को समाप्त होंगी।

ये भी पढ़ें- घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबरः पंजाब के सभी Toll plaza आज इतने घटे के लिये रहेंगे फ्री

ग्यारहवीं कक्षा की डेटशीट

28 फरवरी: फिजिक्स, होम साइंस, मैनेजमेंट रिसोर्सेज, बिजनेस मैथेमेटिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

5 मार्च: केमिस्ट्री, अरबी, फारसी, संस्कृत, इकनॉमिक्स, एंटरप्रेन्योरशिप

9 मार्च: जियोग्राफी, साइकोलॉजी, म्यूजिक, फिलॉसफी, एजुकेशन, बिजनेस स्टडीज

12 मार्च: जियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, हिंदी, उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी, भोटी, फैमिली हेल्थ केयर

2 अप्रैल: वोकेशनल विषयों के साथ परीक्षा का समापन

बारहवीं कक्षा की डेटशीट

23 फरवरी: अंग्रेजी

27 फरवरी: केमिस्ट्री, अरबी, फारसी, संस्कृत, इकनॉमिक्स, क्लोदिंग फॉर फैमिली, एंटरप्रेन्योरशिप

3 मार्च: बायोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, पॉलिटिकल साइंस, अकाउंटेंसी

7 मार्च: फिजिक्स, होम साइंस, हिस्ट्री, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, ह्यूमन डेवलपमेंट, बिजनेस मैथेमेटिक्स

11 मार्च: मैथेमेटिक्स, सोशियोलॉजी, एक्सटेंशन एजुकेशन

14 मार्च: कंप्यूटर साइंस, आईटी, पर्यावरण विज्ञान, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन, इस्लामिक/वैदिक/बौद्ध स्टडीज, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड टेक्नोलॉजी

28 मार्च: जियोग्राफी, साइकोलॉजी, म्यूजिक, फिलॉसफी, एजुकेशन (परीक्षा समापन)

बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे डेटशीट के अनुसार समय रहते तैयारी करें, परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। किसी भी संशोधन या अतिरिक्त जानकारी के लिए विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें :- बांग्लादेश में हिंदू नेता की पुलिस हिरासत में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Exit mobile version