Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर लगी आग, सेना के जवानों द्वारा पाया जा रहा काबू

January 16, 2024

जम्मू कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर लगी आग, सेना के जवानों द्वारा पाया जा रहा काबू

जम्मू कश्मीर से एक बार फिर जंगलों में आग लगने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि जिला पुंछ के उपजिला मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के जंगलों में एक बार फिर आग भड़क उठी है। बताया जा रहा है कि यह आग आज सुबह लगी और इसी के साथ वह आस पास के अग्रिम इलाकों में भी फैल गई। इस आग का धुआं कई किलोमीटर दूर के इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। इसी के साथ ही घुसपैठ की रोकथाम के लिए बनाई गई बारूदी सुरंगों में भी विस्फोट हो रहे हैं। सेना के जवान और वनविभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें