Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में लगी भीषण आग, 3 रिहायशी मकान और एक गौशाला जलकर खाक

कुपवाड़ा में लगी भीषण आग

कुपवाड़ा में लगी भीषण आग

जम्मू-कश्मीर डेस्क: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कंडी करनाह क्षेत्र में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि को भीषण आग लगने से तीन रिहायशी मकान और एक गौशाला जलकर खाक हो गई। अधिकारियों के अनुसार, आग की चपेट में आए मकान खालिद अहमद कुरैशी, दानिश अहमद कुरैशी और फारूक अहमद कुरैशी के थे, जो सभी कंडी करनाह के निवासी हैं।

आग की घटना में दानिश अहमद कुरैशी की गौशाला भी पूरी तरह जल गई, जिससे चार मवेशियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही टंगधार से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस, सेना के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ये भी देखें :- उधमपुर में SIR को लेकर विधायक बैठक, Balwant Singh Mankotia ने दिए सख्त निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जबकि कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

वहीं, श्रीनगर के डाचीगाम जंगल क्षेत्र में भी आग लगने की सूचना मिली है। अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही फायर टेंडर और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढे़ं :- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने 1746 नौजवानों को बांटे नियुक्ति पत्र

Exit mobile version