Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की

December 10, 2023

जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अफवाहें और नफरती सामग्री फैलाने के लिए सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करने के आरोप में शनिवार को नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील या आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर घृणित और अपमानजनक सामग्री अपलोड करने और अफवाहें फैलाने के आरोप में अनंतनाग, पुलवामा, बडगाम, बारामूला, बांदीपुर और गांदरबल जिलों में इन व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।इस बीच, बांदीपोरा में पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), कश्मीर वीके बिर्डी ने कहा कि जो कोई भी जानबूझकर या अनजाने में राष्ट्र-विरोधी या आतंकवाद-संबंधी विमर्श को बढ़ावा देता हुआ और शांति व सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करता हुआ मिलेगा, उसे कड़ी पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें