Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर पुलिस की एडवाइजरी: लोअर तवी और गुज्जर नगर के लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाएं, जानें वजह

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोअर तवी और गुज्जर नगर क्षेत्र के निवासियों से एहतियात के तौर पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। जारी एडवाइजरी के अनुसार, उधमपुर की ओर से पानी छोड़े जाने के कारण तवी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है।

अधिकारियों के मुताबिक, अगले कुछ समय में नदी का जलस्तर लगभग 6 से 7 फीट तक बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। पुलिस और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से सार्वजनिक घोषणाएं (पब्लिक अनाउंसमेंट) कर लोगों को सतर्क कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना देरी किए संवेदनशील क्षेत्रों को खाली करें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

साथ ही, लोगों को नदी के किनारों से दूर रहने, जलभराव या बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है।

📍 Location: Jammu (Jammu)

Exit mobile version