Site icon Dainik Savera Times

School Holidays: इस राज्य में छुट्टियों का हुआ ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holidays

School Holidays

जम्मू-कश्मीर डेस्क: कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और लगातार बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर में मौसम हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विंटर ज़ोन के सभी स्कूलों में लंबी सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा की है।

बता दें कि प्रदेश के स्कूल 13 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे। इसके बाद यह अवकाश आगे बढ़कर विस्तारित विंटर ब्रेक के रूप में लागू होगा। अलग-अलग कक्षाओं के लिए छुट्टियों का शेड्यूल इस प्रकार रखा गया है:

-नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए 26 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक छुट्टी रहेगी।

-कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों के लिए छुट्टी 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रहेगी।

-कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश 11 दिसंबर 2025 से 22 फरवरी 2026 तक रहेगा।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की स्थिति अभी सामान्य नहीं है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल केवल तब खोले जाएंगे जब मौसम में सुधार दिखाई देगा।

विशेष रूप से कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के चलते सड़कें और यातायात प्रभावित हैं, जिससे स्कूल आने-जाने में भी कठिनाई हो रही है। प्रशासन ने परिवारों से भी सावधानी बरतने और अनावश्यक बाहर जाने से बचने की अपील की है।

Exit mobile version