Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: कुपवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा किया बरामद

January 28, 2026

J&K: कुपवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा किया बरामद

जम्मू कश्मीर डेस्कः उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कर्नाह सेक्टर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद किया।

सूत्रों के मुताबिक, यह संयुक्त अभियान कर्नाह पुलिस और भारतीय सेना ने सेक्टर ताड़, कर्नाह के राती तारी जंगल क्षेत्र में चलाया। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला।

पुलिस ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि जब्त किए गए हथियारों और गोला-बारूद के स्रोत तथा इनके संभावित इस्तेमाल का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके की स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें