Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K Summer Vacation: गर्मियों की छुट्टियों को लेकर अधिसूचना जारी, जम्मू शिक्षा निदेशालय ने की अपील

May 18, 2026

J&K Summer Vacation: गर्मियों की छुट्टियों को लेकर अधिसूचना जारी, जम्मू शिक्षा निदेशालय ने की अपील

जम्मू-कश्मीर डेस्कः जम्मू विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। निदेशालय के अनुसार सोशल मीडिया पर गर्मियों की छुट्टियों को लेकर एक झूठी और भ्रामक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए निदेशालय ने लोगों से ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने और उन्हें आगे साझा न करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें :-

अधिसूचना में कहा गया है कि निदेशालय के संज्ञान में आया है कि गर्मियों की छुट्टियों से संबंधित एक फर्जी और अनधिकृत आदेश सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों और हितधारकों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे अनौपचारिक दस्तावेजों और संदेशों को न तो प्रसारित करें, न ही उन पर भरोसा करें।

निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल जम्मू विद्यालय शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आदेशों और सर्कुलरों को ही प्रमाणिक माना जाए। फर्जी या अपुष्ट आदेशों को फैलाने से अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और ऐसा करने वालों के खिलाफ संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें