Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में मौसम लेगा करवट, 24 घंटों में छाएंगे बादल

Jammu Kashmir

Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर डेस्क : जम्मू संभाग में मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

ये भी देखें :-

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 24 फरवरी तक ज्यादातर इलाकों में साफ और शुष्क मौसम रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। 25-26 फरवरी को फिर आंशिक बादल, जबकि 27-28 को हल्की बारिश की संभावना है।

सोमवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है।

तापमान बढ़ने से दोपहर में ठंड से राहत मिली है, लेकिन सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी हुई। लोग भारी ऊनी कपड़ों को हटा हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे। स्थानीय कहते हैं, तेज धूप से जल्द गर्मी का अहसास होगा, हालांकि रातें अभी हल्की ठंडी हैं।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version