Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu-Kashmir Weather : कश्मीर में जारी है शीतलहर का प्रकोप, IMD ने जारी किया अलर्ट

December 15, 2024

Jammu-Kashmir Weather : कश्मीर में जारी है शीतलहर का प्रकोप, IMD ने जारी किया अलर्ट

Jammu-Kashmir Weather : कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है और रात के तापमान में मामूली गिरावट आने के साथ ही तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कहा कि अगले कुछ दिनों के दौरान घाटी के कई क्षेत्रों में शीतलहर जारी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। गौरतलब है कश्मीर घाटी में 40 दिनों तक चलने वाली सर्दियों की सबसे कठोर अवधि ‘चिलई-ए-कलां’ 21 दिसंबर को शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के दौरान इस स्थान के लिए सामान्य 1.2 डिग्री सेल्सियस से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

काजीगुंड में रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और यह शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। इस अवधि के दौरान शहर के लिए यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। पर्यटन स्थल पहलगाम एक दिन पहले शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां रविवार को शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

कोकेरनाग में पिछली रात दर्ज किए गए 4.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा और यह दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पिकनिक स्थल के लिए सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में भी रात के तापमान में सुधार हुआ और एक दिन पहले के शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार इस दिन उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले की मैदानी घाटी में तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में भी रविवार को सामान्य तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें