Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, गुलमर्ग में भी साल 1993 के बाद सबसे ज्यादा तापमान

February 21, 2026

श्रीनगर में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, गुलमर्ग में भी साल 1993 के बाद सबसे ज्यादा तापमान

जम्मू कश्मीर डेस्कः फरवरी माह में श्रीनगर में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष 2016 के बाद फरवरी का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 24 फरवरी 2016 को 20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

ये भी देखें :-

गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक है। इससे पहले 11 फरवरी 1993 को यहां 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा काजीगुंड में 21.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले 28 फरवरी 2020 को यहां 20.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। कोकरनाग में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 29 फरवरी 2016 को यहां इतना तापमान दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 10.9 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।

गुलमर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया: कुपवाड़ा में 19.8 डिग्री, जम्मू में 26.2 डिग्री, बनिहाल में 21.8 डिग्री, बटोत में 20.2 डिग्री, भद्रवाह में 19.0 डिग्री तथा कटड़ा में 24.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

25 से 26 फरवरी को छाए रहेंगे हल्के बादलः मौसम विभाग

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 24 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 25 से 26 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। 27 और 28 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल बने रहेंगे। 28 फरवरी की रात तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 1 से 3 मार्च तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 4 से 7 मार्च तक हल्के बादल बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें