Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir Weather: पहाड़ों में बढ़ी ठंड, ठिठुर रहे मैदानी क्षेत्र, श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा

December 17, 2024

Jammu Kashmir Weather: पहाड़ों में बढ़ी ठंड, ठिठुर रहे मैदानी क्षेत्र, श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में बफीर्ली ठंड का कहर जारी है और राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान मंगलवार को शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सोमवार देर रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10 दिसंबर को दर्ज किए गए इस मौसम के सबसे ठंडे तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस से केवल एक डिग्री कम था, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम यानी शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कश्मीर घाटी के अलग- अलग स्थानों पर शीत लहर जारी रहने के आसार हैं। यहां 21 दिसंबर तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहने के आसार हैं और एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) आने का अनुमान है। कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में 21-22 दिसम्बर की रात को हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। पर्यटन स्थल पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा और रात के तापमान में और गिरावट देखी गई, मंगलवार को शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई और सोमवार को शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग का तापमान और नीचे खिसक गया तथा पिछली रात के शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग का तापमान मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 4.0 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सीमांत कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें