Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu-Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में बढ़ी सर्दी, जानें प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

December 4, 2025

Jammu-Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में बढ़ी सर्दी, जानें प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

नेशनल डेस्क: कश्मीर घाटी इस समय सर्दी की चपेट में है और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच तापमान में गिरावट जारी है। घाटी में सबसे ठंडा शहर शोपियां रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 8 दिसंबर तक बादल छाए रह सकते हैं और इस दौरान तापमान में और कमी देखने को मिल सकती है।

श्रीनगर में तापमान का रिकॉर्ड

बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है।

ये भी पढ़ें: सर्दियों में त्वचा और बालों की देखभाल का राज़: एलोवेरा, जानें इसके असरदार इस्तेमाल के तरीके

अन्य प्रमुख शहरों का हाल

कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में घाटी में ठंड और बढ़ सकती है, इसलिए स्थानीय लोग और पर्यटकों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें