Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu & Kashmir Weather : कश्मीर में सर्दी ने दी दस्तक, श्रीनगर में 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा

November 20, 2024

Jammu & Kashmir Weather : कश्मीर में सर्दी ने दी दस्तक, श्रीनगर में 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा

Jammu & Kashmir Weather : जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में मंगलवार रात तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जबकि पिछली रात तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

श्रीनगर में इस मौसम में पहली बार तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान मंगलवार को इससे पहले के शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और यहां पिछली रात शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर में स्थित कोकरनाग के पिकनिक स्थल पर भी न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है। कुपवाड़ा में तापमान शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यहां तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले में तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि मंगलवार को कश्मीर घाटी धूप खिली रहने से दिन का तापमान सामान्य से शून्य से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी में 23 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को फिर से बारिश शुरू हो सकती है, जिसके कारण कश्मीर के ऊंची चोटियों और जम्मू संभाग के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश तथा हिमपात होने का अनुमान जताया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें