जम्मू : जम्मू कश्मीर सरकार ने डोडा जिले के भद्रवाह शहर के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनैट सेवा 27 मई तक अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के लिए मोबाइल इंटरनैट का दुरुपयोग करने की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया है। अधिकारियों के मुताबिक, गृह विभाग ने पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू क्षेत्र) भीम सेन टूटी की सिफारिश पर 37 टावर (रिलायंस जियो के 19 और एयरटैल के 18) पर मोबाइल इंटरनैट सेवा निलंबित करने का आदेश दिया है। प्रमुख सचिव (गृह) चंद्राकर भारती ने आदेश में कहा है कि मोबाइल इंटरनैट सेवाएं 22 मई को रात 8 बजे से लेकर 27 मई को रात 8 बजे तक निलंबित रहेंगी।
ये भी पढ़ें- OTT पर छाई ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’, 50 देशों में कर रही ट्रेंड

