Site icon Dainik Savera Times

जम्मू: नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 340 ग्राम हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Jammu Police

Jammu Police

जम्मू डेस्क: नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में जम्मू पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। साउथ ज़ोन की गंग्याल थाना पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद करते हुए पाँच तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई SP South, SDPO South और SHO गंग्याल के मार्गदर्शन में की गई।

जानकारी के अनुसार, पुरमंडल मोड़ पर पुलिस ने नियमित नाका लगाया था, जहां PSI आशीष रजदान की अगुवाई में तैनात टीम ने तेज गति से आ रही एक स्विफ्ट कार (JK08C-8781) को रुकने का संकेत दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसके दौरान कार से 340 ग्राम हेरोइन और एक डिजिटल तराज़ू बरामद हुआ। मौके पर मौजूद पाँचों व्यक्तियों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई-
इमाम हुसैन पुत्र मोहम्मद शफी (बेली चराना)
मुश्ताक अली पुत्र काशीम दीन (अरनिया)
मंशू खान पुत्र फतेह मोहम्मद (कैंप गोले गुर्जराल खेड़िया)
फारूक मोहम्मद पुत्र हज़ूर हुसैन (अरनिया)
मोहम्मद मंशू पुत्र शेर अली (अरनिया)

मामले में थाना गंग्याल में FIR नंबर 126/2025 एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8, 21, 22, 27(A) और 29 के तहत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़े थे और नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन कहाँ तक फैली है, यह पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

जम्मू पुलिस ने दोहराया कि नशा तस्करी के खिलाफ उनकी ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और इस अवैध व्यापार की जड़ों को समाप्त करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

Exit mobile version