Site icon Dainik Savera Times

जम्मू पुलिस ने गौवंश की तस्करी को किया नाकाम, वाहन सहित तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज

Foiled Cow Smuggling : शहर के टिकरी में वाहन में गोवंश की तस्करी का प्रयास उधमपुर पुलिस द्वारा विफल करते हुए तस्कर को वाहन सहित पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया है। पुलिस पोस्ट टिकरी के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पोस्ट टिकरी की पुलिस टीम ने नाका प्वाइंट टिकरी पर नियमित वाहन जांच ड्यूटी के दौरान पंजीकरण संख्या जेके02डीएच 9409 वाले एक वाहन (बोलेरो पिकअप) को जांच के उद्देश्य से रोका।

वाहन की जांच के दौरान, वाहन के अंदर 09 गोवंश लदे हुए पाए गए, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। वाहन के चालक हनीफ, पुत्र सराज दीन निवासी रायपुरा जागीर जम्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी बचाए गए गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

इस संबंध में, पुलिस स्टेशन रैंबल में एफआईआर संख्या 253/2024 यू/एस 223 बीएनएस, 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version