Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इस इलाके में की छापेमारी, अवैध शराब बरामद

November 6, 2025

जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इस इलाके में की छापेमारी, अवैध शराब बरामद

जम्मू डेस्क : जम्मू पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नर्वाल इलाके में एक गोदाम से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नर्वाल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने ड्राई डे के दिन बिक्री के लिए अवैध शराब का बड़ा स्टॉक छिपा रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट नर्वाल की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोदाम पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से 216 बोतलें अवैध शराब बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गीतन शर्मा, पुत्र श्याम लाल, निवासी नर्वाल, जिला जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही हिरासत में लेकर शराब को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह शराब स्थानीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था।

यह कार्रवाई पुलिस पोस्ट नर्वाल के इंचार्ज और पुलिस स्टेशन बहू किला के एसएचओ की संयुक्त टीम ने एसडीपीओ ईस्ट सिटी और एसपी साउथ जम्मू की देखरेख में की। पुलिस ने बहू किला थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें