Site icon Dainik Savera Times

जम्मू पुलिस ने अवैध खनन में शामिल वाहन को किया जब्त

Jammu and Kashmir: जिला पुलिस उधमपुर ने अवैध खनन और परिवहन में शामिल वाहन को जब्त किया है तथा संबधित धाराओं में पुलिस द्वारा जब्त किया गया वाहन (राकेश) मामला दर्ज किया गया है। अवैध खनन और खनिजों के परिवहन को रोकने के अपने प्रयास को जारी रखते हुए, जिला पुलिस उधमपुर ने पुलिस स्टेशन बसंतगढ़ के अधिकार क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में शामिल 01 वाहन को जब्त किया।

पुलिस स्टेशन बसंतगढ़ की पुलिस टीम ने अपने थाना प्रभारी के नेतृत्व में पोनारा जीरो मोड़ क्षेत्र से 01 वाहन को जब्त किया, जो नदी तल से अवैध रूप से रेत और बजरी ले जा रहा था। वाहन पंजीकरण संख्या जे के 14 एफ 8607 को बसंतगढ़ की पुलिस टीम द्वारा जब्त कर लिया गया और बसंतगढ़ में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल जम्मू पुलिस की आगे की पूरी जांच जारी है।

Exit mobile version